हल्द्वानी, दिसम्बर 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में गुरुवार को जटिल एवं चुनौतीपूर्ण चिकित्सीय मामलों पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों को व्यवहारिक शिक्षा देना और विभाग द्वारा किए गए सफल जटिल ऑपरेशनों का अनुभव साझा करना रहा। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. गणेश सिंह ने कम्पाउंड फ्रैक्चर की गंभीरता बताते हुए कहा कि ऐसी चोटों में हड्डी त्वचा को फाड़कर बाहर आ जाती है, जिससे संक्रमण, मांसपेशियों की क्षति और नसों-ब्लड वेसल की चोट का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि हड्डी के ट्यूमर तेजी से बढ़ने वाले रोग होते हैं, जिनमें फेफड़ों तक फैलने का खतरा अधिक रहता है और समय पर सर्जरी व कीमोथेरेपी बेहद आवश्यक होती है। डॉ. सिंह ने बताया कि रीढ़ की नसों पर दबाव बढ़ने पर पैरालिसिस का ...