हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। व्लॉगर ज्योति अधिकारी उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्य हैं। यह जानकारी व्लॉगर की पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करने के बाद जारी नोटिस के जवाब में महानगर अध्यक्ष हरीश जोशी ने जिलाध्यक्ष को दी है। इसके लिए लिखित माफीनामा देने के बाद विवाद निपट गया है। बुधवार को व्लॉगर ज्योति अधिकारी की प्रेस वार्ता मुखानी स्थित कार्यालय मे आयोजित की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने युवा नेता कमल जोशी को स्पष्टीकरण देने का पत्र जारी किया था। इसके जवाब में महानगर अध्यक्ष ने पत्र भेज कर कहा कि कमल जोशी के द्वारा ज्योति को पार्टी की सदस्यता दी गई है। महानगर इकाई को प्रेस वार्ता की जानकारी दी गई थी। भूलवश जिला कमेटी को सूचना नहीं दी जा सकी जिससे विवाद की स्थिति बन गई। इसके लिए लिखित माफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.