उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। प्रयागराज निवासी डॉक्टर सतीश रॉय स्पर्श चिकित्सा के लिए जागरूक कर रहे है। जगह जगह बीमारियों के बचाव व धन खर्च बिना स्वस्थ रहने के टिप्स दे रहे है। उन्होंने बताया कि प्राचीन ग्रंथों में प्राकृतिक उपचार के रूप में सूर्य चिकित्सा मंत्र चिकित्सा अग्नि चिकित्सा वायु चिकित्सा जल चिकित्सा के साथ-साथ स्पर्श चिकित्सा का भी उल्लेख मिलता है, इसमें स्पर्श विधि से ब्रह्मांडीय ऊर्जा प्राण शक्ति द्वारा रोगों के उपचार की अनोखी रीति है। बिना धन खर्च किए दर्द डिप्रेशन स्ट्रेस को दूर करने की इसमें असीम शक्तियां है इसके अतिरिक्त यह व्यक्ति को इमोशनली स्ट्रांग बनाने में चमत्कार की तरह कार्य करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...