विकासनगर, दिसम्बर 17 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। विकासनगर में बुधवार को स्पर्श गंगा अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली निकाली और सफाई अभियान चलाया। लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील की। स्वयं भी नदियों को साफ रखने का संकल्प लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर तथा उसके आसपास स्वच्छता कार्य किया। लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय परिसर से लेकर गंग भेवा बावड़ी, ढकरानी तक जनजागरूकता रैली निकाली। वहां मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्य किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्पर्श गंगा अभियान गंगा की सफ़ाई के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.