हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को स्पर्श गंगा अभियान के तहत कॉलेज से गोविंदपुरी घाट तक एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने लोगों को गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि गंगा नदी हरिद्वार का गौरव है इसको स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ हमारी भी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पद्मावती तनेजा ने बताया कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और आस्था का प्रतीक है इसको स्वच्छ रखने के लिए लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। डॉ. रुचिता सक्सेना ने गंगा सफाई के लिए छात्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रैली में डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, प्रिंस क...