सीतापुर, जनवरी 31 -- केसरीगंज, सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को लहरपुर सीएचसी में 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा' की शुरूआत हुई। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने डीएम का संदेश पढ़कर सुनाया। साथ ही जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने की लोगों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसका इलाज संभव है। समय पर रोग की पहचान और नियमित उपचार से रोगी पूर्णतः स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने 'हाथ मिलाएं और कुष्ठ मिटाएं' का नारा देते हुए सभी से कुष्ठ रोगियों के साथ मानवीय व्यवहार करने की अपील की। स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में सक्रिय रहकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करें। लोगों को...