चाईबासा, जनवरी 19 -- चाइबासा। उपयुक्त सभागार कक्ष में जिला के उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , और जिले से स्वास्थ्य संबंधी सभी कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में कहा गया है कि आगामी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो गांधी के पुण्यतिथि में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक जिले के सभी गांव में ग्राम गोष्टी , शपथ ग्रहण वा सभी स्कूलों के बच्चो में भी कुष्ठ प्रति जागरूकता अभियान चलाना है । साथ ही यह भी कहा गया कि 9 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक दूसरा राउंड घर-घर कुष्ठ खोजी अभियान चलाया जाना है। उसमें 7 साल में जिस गांव से एक भी कुष्ठ रोगी मिले हैं उस गांव में घर-घर खोजी अभियान करना है। सिविल सर्जन सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर भारती मिंज ने बताया ...