देवघर, जनवरी 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गरुवार को जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2025 और द्वितीय चक्र कुष्ठ रोग खोज अभियान दूसरा राउंड एलसीडीसी पखवाड़ा की शुरुआत की गई। समारोह सदर अस्पताल सभागार में किया गया। उद्घाटन उपविकास आयुक्त नवीन कुमार ने किया गया। महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर महत्वपूर्ण अभियान आरंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी की पुण्यतिथि पर अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान समाज में कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने, पहचान, उपचार और बचाव के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। बताया कि आज भी कई लोग अंधविश्वास के कारण कुष्ठ रोग का इलाज नहीं कराते, जिससे रोग बढ़ सकता है। कुष्ठ रोग स्पर्श से नहीं फैलता और सही उपचार से...