लखनऊ, जनवरी 29 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार से 13 फरवरी तक सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देशन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। डीटीओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक भेदभाव को समाप्त व लोगों को रोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया वर्ष 2017 से चल रहे इस अभियान की इस वर्ष थीम 'भेदभाव समाप्त कर, गरिमा सुनिश्चित करें' रखी गई है। सभी प्रधानों, अन्य जनप्रतिनिधि लोगों से अपील करेंगे कि कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। कुष्ठ रोग से संबंधित भ्रांतियों से दूर रहें, समय पर जांच व इलाज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...