नोएडा, जनवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में रविवार को एलीट पुरुष-महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आगाज होगा। इसमें मौजूदा विश्व चैंपियन समेत कई दिग्गज मुक्केबाजी चार से 10 जनवरी तक प्रतिस्पर्धा करेंगे। आयोजकों के मुताबिक दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। यह पहली बार होगा जब पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप एक ही स्थान पर एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 पुरुष और महिला मुक्केबाज 10-10 भार वर्गों में हिस्सा लेंगे। जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में तीन रिंग बनाए गए हैं। इसमें 1 जनवरी 1985 और 31 दिसंबर 2006 के बीच पैदा हुए मुक्केबाज ही हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दिन में 30 से 35 मुकाबले होंगे। प्रत्ये...