गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल में ट्रिपल टेक बास्केटबॉल फाउंडेशन और यूपी बास्केटबॉल संघ की ओर से सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। लखनऊ की टीम विजेता और अलीगढ़ की टीम उपविजेता बनी। महिला वर्ग में यूपी पुलिस की टीम पहले, नॉर्थ ईस्ट रेलवे दूसरे और बाराबंकी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 31 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल मुख्य अतिथि रहे। जेकेजी एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक जेके गौड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसका आयोजन दिल्ली में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...