लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ कैंट कमांड अस्पताल नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम स्पंदन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नर्सिंग छात्राओं ने सबका दिल जीत लिया। शनिवार को मेजर एलजे सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नवोदित सैन्य नर्सों ने पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि मध्य कमान के मेजर जनरल सुब्रतो सेन, एसएम, एमजी मेड ने नर्सिंग कैडे मधु कुमारी को कॉलेज कलर्स और सप्ताहभर चलने वाली प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च अंक के लिए हाउस ट्रॉफी भेंट की। मेजर जनरल सुब्रतो सेन ने प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नर्सिंग छात्रों को बधाई दी और सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्येतर से इतर गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। समारोह में लखनऊ गैरीसन के वरिष्ठ सेना अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.