वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के युवा महोत्सव स्पंदन के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने शिक्षणेतर प्रतिभाओं के साथ ही अपनी सामाजिक चेतना का भी प्रदर्शन किया। परिसर के विभिन्न संकायों के 11 मचों पर हुईं 19 स्पर्धाओं में 1100 प्रतिभागी शामिल हुए। मंचीय प्रस्तुतियों में कहीं महाकुंभ का महात्म्य दिखा तो कहीं भगवान राम की महिमा नजर आई। विद्यार्थियों ने होली के उत्साह का प्रदर्शन किया तो बाल मजदूरी, घरेलू हिंसा, शिक्षा सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी अकाट्य तर्कों के साथ मजबूती से अपना पक्ष रखा। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के मंच पर छात्रों ने गरीब किसानों की समस्याएं, बदलता पारिवारिक ढांचा, अव्यवस्थित शादियां और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। कृषि शताब्दी प्रेक्षागृह में भारतीय संगीत प्रतियोगिता में 11 टीमों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.