अमरोहा, नवम्बर 18 -- स्नैपचेट पर हुई दोस्ती के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया गया। बाद में शादी करने का झांसा देते हुए मुलाकात के लिए होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बना लिए गए। अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। घर से 15 तोला सोने के गहने मंगा लिए। युवती के साथ कई बार इच्छा विरुद्ध दुष्कर्म भी किया। बाद में आरोपी शादी के अपने वादे से पलट गया। पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां पर रहने वाले एक कारोबारी की बेटी का करीब डेढ़ साल पहले स्नैपचेट के जरिए मोहल्ला नौबत खाना में रहने वाले एक युवक से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों में शुरू हुई बातचीत पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। युवक के इरादे शुरुआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.