देहरादून, जनवरी 19 -- उत्तराखंड की प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। महिला प्रीमियर लीग के बाद शुरु होने वाले इस दौराने पर भारतीय टीम तीन वन डे, तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी। स्नेह के चयन से दूनवासियों में खुशी की लहर है। वह पहले भी भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। स्नेह के दून स्थित क्रिकेट क्लब के कोच नरेंद्र शाह और किरण शाह ने स्नेह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं क्लब की साथी खिलाड़ी आरुषि, वेदिका, शनवी, अनमोल, आदित्य, शौर्य, रौनक, सचिन, देवयांशु और श्याम ने भी खुशी जाहिर करते हुए स्नेह को शुभकामनाएं दीं। स्नेह राणा ने महज 9 वर्ष की आयु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.