प्रयागराज, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति स्नान पर्व के बाद मुंबई से प्रयागराज आने वाले यात्रियों को सोमवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार सिर्फ इंडिगो ही नहीं, बल्कि अकासा एयरलाइंस की मुंबई फ्लाइट भी देरी से प्रयागराज पहुंची, जिससे दोनों विमानों की वापसी उड़ानें भी विलंब से संचालित हुईं। प्रयागराज एयरपोर्ट से दिन की शुरुआत ही देरी के साथ हुई। एलायंस एयर की बिलासपुर जाने वाली फ्लाइट सुबह 9:35 बजे के बजाय करीब 11:05 बजे उड़ान भर सकी। लगभग डेढ़ घंटे की देरी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद इंडिगो की भुवनेश्वर फ्लाइट समय पर आई और निर्धारित समय से ही रवाना हुई। वहीं हैदराबाद की फ्लाइट 12:45 बजे के बजाय 12:25 बजे प्रयागराज पहुंची और वापसी में यह 1:35 बजे के स्थान पर पहले ही 1:18 बजे उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.