प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- माघ मेला के मद्देनज़र उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और प्रयागराज संगम स्टेशन का निरीक्षण किया। तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उनके साथ लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, प्रवेश निकास व्यवस्था, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली, स्नान पर्वों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन तथा यात्री सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। प्लेटफॉर्म प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, खानपान, मोबाइल चार्जिंग, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय और सूचना प्रणाली को सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। कहा, भीड़ नियंत्रण के लिए 1500 अतिरिक्त कर्मचारियों सहित 400 आरपीएफ या जीआरपी की तैनाती की जाएगी। वहीं, जीएम ने अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.