फतेहपुर, जनवरी 15 -- फतेहपुर। पूरे जिले में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। स्नान दान कर लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया। भोर पहर से ही लोग गंगा घाटों में पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। शहर समेत ग्रामीणांचलों में कई स्थानों में खिचड़ी भोज कराया गया तो वहीं कई स्थानों में मेला लगे। सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्राति का पर्व मनाया जाता है। गुरुवार को ओमघाट, भिटौरा, नौबस्ता, शिवराजपुर समेत अन्य गंगा घाटों एवं यमुना घाटों में भोर पहर से लोग पहुंचे। जहां लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाईं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। भोर की बेला से ही दान पुण्य करने का सिलसिला जारी रहा। हिन्दू घरों में सुबह स्नान ध्यान के बाद व दान पुण्य किया गया। कई प्रमुख मंदिरों में भी मकर संक्रांति के पावन अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.