अयोध्या, जुलाई 21 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहुंचा एक युवक नयाघाट पर सरयू स्नान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्नान के दौरान डूबने के बाद वह सरयू में लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सरयू में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। जल पुलिस चौकी के प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि घटना रविवार रात 12:30 बजे की है। वह अपने दोस्तों के साथ नागेश्वर नाथ पर जलाभिषेक और स्नान दान के लिए अयोध्या आया था। लापता युवक की पहचान शिवम वर्मा (18) पुत्र राजेश वर्मा निवासी बाढ़ग्राम कोतवाली खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी के बाद परिजन पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.