भागलपुर, सितम्बर 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बर्निंग घाट पर सोमवार दोपहर तीन बजे स्नान करने गए तीन भाई-बहन में से सबसे छोटे भाई की डूबकर मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नरगा चौक पर विरोर-प्रदर्शन किया। रमतुल्लापुर निवासी अरुण मंडल के तीन बच्चे नहाने के लिए सोमवार दोपहर तीन बजे त्रिवेणी बर्निंग घाट पर गए थे। जहां उसके सबसे छोटा रितिक राज (आठ वर्ष) गहरे बाढ़ के रेत में चला गया। परिजनों का आरोप है कि डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मदद नहीं की। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे बाद बच्चे का शव पानी से निकाला। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। अंचल प्रशासन के विरोध में नरगा चौक पर टायर जलाकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि बाढ़ अभी खत्म नहीं हुआ है अंचल प्रशासन को लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.