गंगापार, जनवरी 30 -- संगम स्नान कर घर लौट रही महिला का हृदय गति रुकने से मौत हो गई। साथ में लौट रहे परिजनों में हड़कंप मच गया। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंर्तगत सहसों गोल चौराहा पर गुरुवार को संगम स्नान करके वापस लौट रही 58 वर्षीय उषा देवी पत्नी जय राम निवासी व थाना कुबेर स्थान थाना, जिला कुशीनगर की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनके साथ में उनका नाती राज चौरसिया, बनारसी यादव, दुर्गा प्रसाद, कमलेश प्रसाद, भरत चौहान, संतोष चौरसिया, राहुल चौरसिया, सावित्री देवी एवं चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार भोर में बाथरूम गई थी। वहीं पर अचानक गिर पड़ी और उनकी उल्टी सांस चलने लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। वह शुगर की मरीज थी। सूचना पाकर मौके पर सहसों पुलिस पहुंच गई और लिखा पड़ी करके परिजनों के कहने पर शव को उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.