प्रयागराज, फरवरी 24 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी लता शिंदे के साथ सोमवार को महाकुम्भ में पुण्य स्नान किया। इस अवसर पर शिवसेना के चार मंत्रियों उदय सामंत, दादा भुसे, भरत गोगावले और गुलाबराव पाटील ने भी डुबकी लगाई। स्नान के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महाकुम्भ सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन का केंद्र है। प्रयागराज एक पवित्र भूमि है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है। इस पवित्र संगम में स्नान करने से जीवन सार्थक होता है। यह महाकुम्भ अत्यंत भव्य और अद्भुत है। करोड़ों लोग यहां आ चुके हैं, लेकिन सभी को समान सम्मान मिला है। यहां कोई छोटा-बड़ा नहीं है। 63 करोड़ लोगों ने कुम्भ स्नान किया है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.