बांका, नवम्बर 2 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर थाना क्षेत्र के बदुआ नदी चौरा घाट पर स्नान के दौरान नदी के गहरे पानी में अमोद मंडल की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी डूब गई। घटना शनिवार के अपराह्न तीन बजे की है। नदी में डूबने के चार घंटे बाद भी प्रिया कुमारी को नदी की गहरे पानी से नहीं निकला जा सका है। घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। घटना स्थल पर सीओ शशिकांत शुक्ला समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचे थे और उनका फोन भी नहीं लग रहा था। प्रिया के डूबने के चार घंटे बाद तक भी एनडीआरएफ, गोताखोर या आपदा मित्रों की टोली नहीं पहुंची थी। बताया गया कि गोताखोर की टीम रविवार को सुबह घटना स्थल पर पहुंचेगी। नदी किनारे कई गावों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। प्रिया के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया की प्रिया कुमारी सपरिवार दिल्ली में रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.