अमरोहा, फरवरी 12 -- रहरा। वृद्धा के अंतिम संस्कार के बाद स्नान के दौरान मंगलवार दोपहर गंगा में डूबे मजदूर की गुरुवार को दिन निकलते ही तलाश फिर से शुरू हो गई। कई गोताखोर गंगा में तलाश में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी करीब 95 वर्षीया बाला देवी पत्नी प्रभु सिंह की सोमवार शाम मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर परिजन व गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए उसे थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव के सामने घाट पर लेकर पहुंचे। चिता सजाकर अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग स्नान करने लगे। इस दौरान गांव निवासी 50 वर्षीय राकेश पुत्र महिपाल गंगा में डूब गया था। उसे डूबते हुए देखकर गांव के थान सिंह, सतवीर व विकास कुमार ने शोर मचा दिया। तैरना जाने वाले कई लोग गंगा में कूदे और उसकी तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.