प्रयागराज, जनवरी 4 -- माघ मेला के पहले स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा) के एक दिन बाद संगम क्षेत्र में शहरवासियों का रेला उमड़ा। शाम तक मेला क्षेत्र में स्नान पर्व की तरह ही भीड़ दिखाई पड़ने लगी। कल्पवासियों के शिविर में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद संगम व अन्य स्नान घाटों पर सुबह से श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे। बड़े हनुमान मंदिर में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। संगम में डुबकी लगाने के लिए कल्पवासियों के साथ शिविरों में ठहरे परिजन भी शामिल थे। सुबह सात बजे के बाद स्थानीय लोगों का रेला घाटों पर डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगा। माघ मेला में सुबह की चहल-पहल दोपहर तक बनी रही है। इसके बाद कुछ देर के लिए मेले में भीड़ कम हो गई। मेला क्षेत्र में भीड़ कम हुई, लेकिन घाटों पर लोग नौका विहार के लिए लाइन लगाकर खड़े थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.