मैनपुरी, जनवरी 13 -- आज बुधवार और कल गुरुवार को जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का त्योहार दान का महापर्व है। जिलेभर में गरीबों को दान दिया जाएगा। कंबल वितरित किए जाएंगे। सामूहिक खिचड़ी भोज और भंडारों का आयोजन भी होगा। जिलेभर में उमंग और उत्साह के बीच भजन कीर्तन के दौर भी चलेंगे। साधु संतों की टोलियां जगह-जगह नजर आएंगी। महिलाओं, बच्चों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर दान की महा परंपरा है। संपन्न वर्ग के लोग आज दान करेंगे। चूंकि कल भी मकर संक्रांति मनाई जाएगी इसलिए कल भी दान से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मिठाई, तिल से बने उत्पाद के अलावा कपड़ों का दान होगा। जगह-जगह सामूहिक भोज के आयोजन भी होंगे। इन भोज में शामिल होने के लिए साधु संतों को आमंत्रित किया गया है। त्योहार को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.