मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन हर केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 दिसंबर से 22 जनवरी तक स्नातक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। बुधवार को परीक्षा शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंच गए थे। हिंदू कॉलेज को 20 कॉलेजों का नोडल केंद्र बनाया गया है। बुधवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुईं। केजीके कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 88 में से 85 छात्रों ने परीक्षा दी। पहली पाली में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 96 में से 94 ने परीक्षा दी। बता दें कि महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद हिंदू क...