पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा दोबारा कब होगी इसका असमंसज बना हुआ है। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सीबीआई की जांच शुरू हो चुकी है। दोबारा परीक्षा की तिथि जारी करने को लेकर आयोग की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि घोषित होगी। यूकेएसएसएसी की ओर से 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने के बाद सोशल मीडिया में इसके कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशाट वायरल हो गए। युवाओं ने परीक्षाओं को लेकर सवाल उठाए और देहरादून समेत अन्य जनपदों में युवा सड़कों पर उतर आए। आयोग ने 11 अक्टूबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद कर तीन माह के भीतर यह परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया और प्रदेश सरकार ने कथित पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराए...