भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के स्नातक सेमेस्टर-4 (सत्र : 2023-27) एमआईसी के तहत हिंदी विषय की परीक्षा दोबारा से विद्यार्थी हित में सभी केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा का टीएनबी कॉलेज और बीएन कॉलेज केंद्र पर 22 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों ने बहिष्कार कर दिया है। उनका आरोप था कि प्रश्न सिलेबस से पूरी तरह बाहर पूछे गए थे। नए सिरे से होने वाली परीक्षा की तिथि जनवरी के दूसरे हफ्ते में होगी। इस परीक्षा में बीएन कॉलेज और टीएनबी कॉलेज के सभी विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि अन्य परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की स्चेछा पर है कि वे परीक्षा दें या ना दें। यह निर्णय शुक्रवार को हुई आपात परीक्षा बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने की। दरअसल, इस मामले को लेकर कुलपति के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.