बलरामपुर, फरवरी 20 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। नौकरी की दौड़ से अलग हटकर ग्राम पंचायत लौकिया ताहिर के स्नातक युवा नवनीत ओझा ने आधुनिक और सहफसली खेती के जरिए सफलता की नई इबारत लिखी है। खेती योग्य जमीन लीज पर लेकर उन्होंने ऐसा मॉडल विकसित किया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ गांव के युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं। नवनीत ने आठ बीघे में गेंदे की खेती की है, जिनकी मांग अयोध्या की मंडियों में लगातार बनी हुई है। बाजार के अनुसार फूल 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक जाते हैं। उत्पादन की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्होंने पुरानी फसल के साथ नई नर्सरी तैयार की है, जिससे अप्रैल-मई तक आपूर्ति जारी रहेगी। खेत में इस समय करीब 18 हजार गेंदे के पौधे लहलहा रहे हैं। सहफसली मॉडल के तहत 7600 स्ट्रॉबेरी, 1200 ड्रैगन फ्रूट और 500 गुलाब के पौधे भी लगाए गए ह...