आगरा, दिसम्बर 6 -- आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आलेख्य मतदाता सूची का दिनांक दो दिसंबर 2025 को प्रकाशन कर दिया गया है। इन निर्वाचक नामावलियों का अवलोकन संबंधित तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय व जिलाधिकारी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ऐसे अर्ह मतदाता जो आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने से छूट गए हैं। वह 16 दिसंबर 2026 तक स्नातक व शिक्षक निर्वाचक नामावलियों में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित प्रारूप स्नातक के लिए प्रारूप 18 व शिक्षक के लिए प्रारूप 19 भरकर आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के लिए आवेदक निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी और उसने कम से कम तीन वर्ष पूर्ण किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक पूर्ण करना अनिवार्य है। शिक्षक मतदा...