पूर्णिया, अगस्त 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दिया। मेरिट लिस्ट में शामिल कला, वाणिज्य और सायंस विषय के कुल 4283 अभ्यार्थियों का 1 से 4 अगस्त तक कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा। 4 अगस्त के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की तिथि नहीं विस्तारित की जायेगी। इसके उपरांत 10 अगस्त को विश्वविद्यालय के द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए रिक्त सीटों की घोषणा की जायेगी। द्वितीय मेधा सूची के नामांकन पूर्ण होने के पश्चात तृतीय मेधा सूची में नामांकन के लिए ऑनलाइन नामांकन फॉर्म में सुधार, अपडेट और ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने में छुटे हुए विद्यार्थियों के लिये फ्रेश एप्लाई हेतु समर्थ पोर्टल 11 से 15 अगस्त तक खोला जाएगा। 15 अगस्त के बाद थर्ड मेर...