जौनपुर, नवम्बर 13 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षा के लिए कोर्स चयन एवं परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर 12 नवम्बर से प्रारम्भ हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समर्थ पोर्टल पर यह प्रक्रिया 20 नवम्बर तक चलेगी। सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि के अंदर परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को यह भी निर्देशित किया है कि केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों या विषयों में परीक्षा फार्म भरें जिनकी मान्यता सत्र 2025-26 के लिए है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या विचलन की स्थिति में संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.