मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी,। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के मल्टीडिस्पिलनरी कोर्स(एमडीसी 1) की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रथम पाली में ग्रुप ए के हिंदी, एलएसडब्ल्यू, बंगला, पर्सियन,भोजपुरी,मैथ की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप बी के दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान, माइक्रोबॉयोलॉजी, मैथिली, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस आदि की परीक्षा थी। एमएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 1833. व द्वितीय पाली में 825, एलएनडी कॉलेज में प्रथम पाली में 750 व द्वितीय पाली में 1634, डॉ.एसकेएस वीमेंस कॉलेज में प्रथम पाली में 01 व द्वितीय पाली में 1085, एसएनएस कॉलेज में प्रथम पाली में 979 व द्वितीय पाली में 972 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इधर, पंडित उगम पांडेय कॉलेज में प्रथम पाली में 1265 व द्वितीय पाली में 11...