बुलंदशहर, जनवरी 2 -- चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों की परीक्षाओं की कार्यक्रम जारी हो गया है। एनईपी के अंतर्गत संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होंगी इसमें बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाएं शामिल हैं। विवि के अनुसार परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होगी। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए विवि ने कॉलेजों का आदेश जारी कर दिए हैं। डीएन पीजी कॉलेज गुलावठी के प्राचार्य डा. योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाओं का कार्यक्रम आने के बाद तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। 28 जनवरी तक केंद्रों पर परीक्षाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली का समय दो घंटे रहेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर बाद दो ...