बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। स्नातक, परास्नातक की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा आवेदन 25 फरवरी से ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम (कम्प्यूटर ऑनर्स), बीएससी कम्प्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान, ऑनर्स, परास्नातक के एमए, एमएससी, एमकॉम व सभी डिप्लोमा के संस्थागत, व्यक्तिगत व भूतपूर्व छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने हैं। इसके साथ ही विशेष अनुमति (खेलकूद व शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान) के छात्रों के परीक्षा ऑवेदन पत्र 10 मार्च तक भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की बेवसाइट mjpru.samarth.edu.in पर तथा स्नातक/स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के भूतपूर्व छात्र एवं अन्य सम्बन्धित वर्षों (द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) के परीक्षा आवेदन पत्र www.mjpru.ac.in/online examination form अथवा exam.mjp...