दरभंगा, मार्च 20 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय खंड (सत्र 2022-25) की परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। 16 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए चार जिलों में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में लगभग एक लाख 75 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा विषयों के समूह के आधार पर दो पालियों में होगी। सभी विषयों को छह समूहों में बांटा गया है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। प्रथम दिन गुरुवार को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी के पांचवें पत्र की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 21, 24, 26, 27, 29 मार्च, तीन, चार, सात, आठ, नौ तथा 11 अप्रैल को अलग-अलग ग्रुपों के पांचवें, छठे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.