दरभंगा, दिसम्बर 3 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि अंतर्गत चार जिलों में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा एवं समस्तीपुर में 15-15, मधुबनी में 12 तथा बेगूसराय में आठ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। 24 दिसंबर तक चलने वाली यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 01:00 से 04:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक मेजर विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। मेजर विषयों को कुल छह ग्रुप में बांटा गया है। 10 दिसंबर को प्रथम पाली में ग्रुप ए तथा द्वितीय प...