जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जिलाधिकारी ने बताया कि वाराणसी खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन की वोटर लिस्ट तैयार हो गई है। यह लिस्ट दो से 16 दिसंबर तक कार्यालय समय में देखी जा सकती है। अर्हक तिथि एक नवंबर है। नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए फार्म-18, 19, 7 व आठ भरकर जमा किया जा सकता है। स्नातक क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट के कोर्ट 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20 और शिक्षक क्षेत्र के लिए कोर्ट 14 में आवेदन लिए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...