एटा, अक्टूबर 17 -- आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी को लेकर सपा ने अपने दोनों प्रत्याशी घोषित कर तस्वीर पूरी तरह से साफ कर दी है। भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रत्याशी तय नहीं हो सका है। भाजपा में भी दोनों ही पदों पर टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। सपा की ओर से जातिय समीकरण के हिसाब से टिकट दिया गया है। इस सीट में एटा का लंबें समय तक कब्जा रह चुका है। बुधवार की रात सपा हाईकमान ने आगरा खंड स्नातक में शशांक यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। स्नातक एमएलसी को लेकर एटा का काफी पुराना नाता रहा है। 12 जनपदों के होने वाले इस चुनाव के लिए तमाम लोग तैयारियां कर रहे हैं। इसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, इटावा, कन्नौज, औरया, फर्रखाबाद जनपद शामिल है। एटा के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने चुनाव जीता था। वह दो बार इस सी...