पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से सेमिनार हॉल में स्नातक अभियंताओं के लिए करियर के अवसर विषय पर एक भव्य प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेड इजी के सहयोग से आयोजित किया गया। संगोष्ठी में कहा गया कि मेड इजी देश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है, जो जीएटीई, ईसीई इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन एवं विभिन्न पीएसयू परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह संस्था अपने उत्कृष्ट परिणामों, अनुभवी संकाय एवं सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री के लिए जानी जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने की। अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित एवं निरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.