रांची, मार्च 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ परवेज हसन की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पीएचडी कोर्स वर्क, शैक्षणिक सत्र- 2024 (जुलाई से दिसंबर) की परीक्षा 25-26 मार्च की सुबह 10:30 बजे से परीक्षा विभाग में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 20 मार्च को विभाग में ही दिया जाएगा। इसमें सिर्फ वही शोधार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जो इस शैक्षणिक सत्र के लिए पंजीकृत हैं। बैठक में डॉ रेणु कुमारी, डॉ रोजलीना सिंह, डॉ आभा एक्का, डॉ शशि कपूर प्रसाद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.