रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, संवाददाता। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में रिम्स में अस्थि रोग विभाग के सहयोग से 5 अक्तूबर को आईओए पोस्टग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ गोविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व और आयोजन सचिव डॉ अभिषेक गुरिया के कुशल समन्वय में संपन्न हुआ। देशभर से 75 से अधिक स्नातकोत्तर छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिससे यह एक राष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक सम्मेलन बन गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरआईएमएस निदेशक डॉ राजकुमार ने किया। उन्होंने आईओए और आरआईएमएस द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्नातकोत्तर प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने इंटरैक्टिव लेक्चर, केस-आधारित चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.