गाजीपुर, जुलाई 19 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। गंगा का जलस्तर गुरुवार को स्थिर होने के बाद अचानक शुक्रवार को तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे हैं। यही रफ्तार रही तो गंगा खतरा बिंदु पार कर जाएंगी। इससे तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में हैं। वह अपने सामान को सुरक्षित करने में जुटे हैं। वहीं गंगा के बढ़ने के साथ ही कर्मनाशा का भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है जिससे कई गांव प्रभावित हो गए हैं। जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और अधिकारी निरीक्षण कर जानकारी ले रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दस बजे तक गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। दोपहर बाद इसके बढ़ने की रफ्तार में तेजी आई और तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ने लगीं। शाम छह बजे तक गंगा का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.