लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के सोनारीपुर रेंज में चल रहे गैंडा पुनर्वास क्षेत्र में आपसी संघर्ष में घायल गैैंडा विजय की हालत इलाज के बाद से स्थिर है। उसकी बराबर निगरानी की जा रही है और निगरानी के लिए तीन हाथियों को भी लगाया गया है। गैंडे के घायल होने की जानकारी होने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज करने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी गई थी। रविवार को अनुमति मिल जाने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद से उसकी हालत स्थिर बताई गई है। गैंडा क्षेत्र में गश्त के दौरान निगरानी में लगे पार्क कर्मियों को शनिवार को एक गैंडा घायल अवस्था में दिखाई दिया था। जिसकी पहचान नर गैंडा विजय के रुप में की गई थी। इलाज के बाद सोमवार को उसकी हालत अच्छी व स्थिर बताई गई है। घायल गैंडे की आयु लगभग 18 वर्ष बताई गई है जो पूरी तरह से वय...