बगहा, जनवरी 1 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले में स्थायी लोक अदालत का संचालन किया जा रहा है। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थायी लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े छोटे-छोटे विवादों को आपसी सुलह के माध्यम से निपटाकर नागरिकों को लंबी अदालती प्रक्रिया से राहत दी जानी है। स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से जुड़ें विवादों का निपटारा किया जाता है। इसके अंतर्गत परिवहन, वाहन चालान, डाक सेवा, बिजली, पानी, बैंकिंग, अस्पताल, बीमा, शैक्षणिक संस्थान, नगर निकाय सहित अन्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित मामलों को शामिल किया गया है। इन विवादों को नियमित अदालत में जाने से पहले आपसी सुलह और समझौते के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.