गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सदस्य दिनकर कुमार एवं डा. नीरज कुमार की सुझबूझ से लुकलुकी स्थित ग्रामीण बैंक के ऋण धारक व बैंक प्रबंधन के बीच समझौता कराकर मामले का निष्पादन कराया। बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक कुमारी पूनम व ऋण धारक रमेश मंडल के बीच हुए 1,80,000 रूपये ऋण के विरुद्ध् 1,25,000 रूपये में समझौता कराया गया। ऋण की अदायगी को लेकर स्थाई लोक अदालत में वाद नंबर 21/26 दर्ज कराया गया था। समझौता के उपरांत अवार्ड तैयार किया गया. जिसमे ऋण धारक रमेश मंडल द्वारा 35000 रूपये जमा कर पावती रसीद प्राप्त किया गया और शेष राशि को अगले दो माह में जमा किया जाएगा। इस केश के निस्तारण से उभय पक्षों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...