लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- रेलवे ओवरब्रिज के संचालन शुरू होने के बाद फरधान की रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। रेलवे विभाग की ओर से क्रॉसिंग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर सड़क को खोद दिया है। ताकि कोई भी वाहन रेलवे लाइन पार न कर सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओवरब्रिज चालू होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस क्रॉसिंग को बंद करने का निर्णय लिया गया है। पहले इस मार्ग से स्थानीय लोगों और छोटे वाहनों का आवागमन होता था, लेकिन अब सभी वाहनों को ओवरब्रिज का ही उपयोग करना होगा। फाटक को बंद करने से क्षेत्रीय आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। आसपास के गांवों के लोगों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक मार्ग बंद हो...