बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। कपकोट तहसील के बैसानी गांव के ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आपदा को छह माह बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने गांव की सुध नहीं ली है। लकड़ी से बना अस्थायी पुल जर्जर अवस्था में पहुंच गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को आई आपदा में गांव को भारी नुकसान हुआ था, जिससे गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...