नई दिल्ली, फरवरी 12 -- सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुरुवार को केरल हाईकोर्ट में सात अतिरिक्त जज को स्थायी जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने बैठक में यह निर्णय लिया। जिन नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें न्यायमूर्ति अब्दुल हकीम मुल्लापल्ली अब्दुल अजीज, न्यायमूर्ति श्याम कुमार वडक्के मुदावक्कट, न्यायमूर्ति हरिशंकर विजयन मेनन, न्यायमूर्ति मनु श्रीधरन नायर, न्यायमूर्ति ईश्वरन सुब्रमणि, न्यायमूर्ति मनोज पुलम्बी माधवन और न्यायमूर्ति मरक्कपरम्बिल भार्गवन स्नेहलता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...